फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जेई हत्याकांड: दो हत्यारोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। घसोला निवासी रिटायर्ड जेई अत्तर सिंह हत्या की हत्या गुत्थी को सदर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने घसोला निवासी दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कबूल कर ली। हालांकि आरोपियों ने अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। आरोपियों को पुलिस ने सोमवार सुबह कोर्ट में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
ज्ञात रहे कि गत 29 जून को अत्तर सिंह अर्धनग्न हालत में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला था। उसके परिजन उपचार के लिए उसे पहले एक निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई राजेंद्र के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया था। हत्याकांड के अगले ही दिन पुलिस ने अत्तर सिंह के कपड़े घर से करीब 450 मीटर दूर एक हौद से बरामद किए थे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सुई गांव घसोला निवासी राकेश उर्फ सोनू और उशिल की तरफ घूमी। पुलिस ने रविवार शाम इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी घसोला गांव के ही हैं और इन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है लेकिन फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाएगी।
- जगराम, इंस्पेक्टर एवं सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें