फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार हत्याकांड: प्रशासन के मांगें मानने पर परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबरों की सुरक्षा में तैनात चौकीदार सत्यवान हत्याकांड का मामला सोमवार को गर्माया रहा। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों व घसोला के ग्रामीणों ने आर्थिक मदद सहित अन्य मांगें पूरी न होने तक पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप कुमार व नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए मनाने का प्रयास किया। यह प्रयास सफल नहीं हुआ और अंत में एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने कुछ मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया।
इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार देर शाम पुलिस ने इस संबंध में दो अधिवक्ताओं सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया और आरोपियों में बार का पूर्व प्रधान भी शामिल है। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी हिमांशु गर्ग ने टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि रविवार को कोर्ट परिसर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर घसोला निवासी चौकीदार सत्यवान व सफाई कर्मी सुरेंद्र के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हो गई थी। इस दौरान आरोपियों ने सत्यवान को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद सिर पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। रविवार शाम तक हत्याकांड में दो लोगों की संलिप्ता की बात सामने आई थी। देर शाम पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई खजान के बयान दर्ज किए।
पुलिस को दिए बयान में खजान ने बताया कि वह श्रमिक है और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। खजान ने बताया कि उसकी भाई सत्यवान कोर्ट परिसर में प्राइवेट तौर पर चौकीदार नियुक्त था। खजान ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव निवासी सुरेंद्र का उसके पास फोन आया। सुरेंद्र ने उसे बताया कि उसके भाई सत्यवान पर दो अधिवक्ताओं ने अपने तीन अन्य साथियों सहित हमला बोल दिया और इसमें उसे गंभीर चोटें आई। खजान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह अस्पताल पहुंचा तो वहां उसका भाई मृत मिला। खजान की शिकायत पर पुलिस ने देर रात ही पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपी वैगनआर गाड़ी में सवार थे।
ग्रामीणों और पीड़ितों ने ये रखी मांगें
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराने से पहले पीड़ित पक्ष ने प्रशासन के सामने मृतक के बच्चों व पत्नी की पेंशन सहित आर्थिक मदद व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगें रखी। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा कराने का आश्वासन प्रशासनिक अधिकारी नहीं देते तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। इसके बाद प्रशासन व मृतक के परिजनों के बीच दो दफा वार्ता भी हुई लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन पाई।
एसडीएम के साथ वार्ता चढ़ी सिरे
दोपहर करीब तीन बजे घसोला के ग्रामीण व मृतक के परिजन मांगों को लेकर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला से मिलने पहुंचे। मृतक के परिजनों ने अपनी मांगों की जानकारी एसडीएम को दी। इस पर एसडीएम ने मृतक की पत्नी व बच्चों की पेंशन बनवाने का आश्वासन उन्हें दिया। इसके अलावा एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी योजना अनुसार हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
वर्जन:
मृतक के भाई की शिकायत पर रविवार देर शाम ही पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने करवा दिया। पुलिस ने सोमवार को झज्जर जिले के गांव एमपी माजरा निवासी पुष्पेंद्र व प्रेम नगर निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर गौरव कुमार, सिटी थाना प्रभारी
वर्जन::
मृतक के परिजनों व घसोला के ग्रामीण सोमवार दोपहर मुझसे मिले थे। मैंने सरकार की योजना अनुसार मृतक के बच्चों व पत्नी की पेंशन बनवाने का आश्वासन दिया है। प्रशासन पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का प्रयास करेगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें