फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी झगड़े में दो महिलाओं सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में दो महिलाओं सहित सात घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मौड़ी में आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में दोनो पक्षों से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर पुलिस एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मौड़ी निवासी अनिल और रवि हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। इस दौरान वहां उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। हरिद्वार से वापस आने पर जब एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर घटना के बारे में शिकायत करने गए थे तो इसी बीच दोनो पक्षों के बीच कहासुनी होने पर झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। झगड़े में लाठी आदि का प्रयोग करने से एक पक्ष से अनिल, संदीप व मुकेश तथा दूसरे पक्ष से विजय, रवि, नीलम व मोनिका घायल हो गए। इनके सिर, हाथ व कमर आदि में चोटें आई हैं। सभी घायलों को दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें