फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी चोरी करते पकड़े 50 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरी पानी चोरी करते 50 किसान पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए सोमवार को नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 50 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। इस समय नहरों में 809 क्यूसेक पानी चल रहा है। जिले की नहरों में गत 11 जुलाई से लगातार पानी चल रहा है।
विज्ञापन

पानी इस बार काफी मत्रा में मिला है लेकिन पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में बारिश न होने की वजह से खरीफ की फसलों में सिंचाई की अधिक जरूरत बनने लगी है। खासकर धान की फसल को सबसे अधिक पानी की जरूरत बनी हुई है। किसान नहरों पर इंजन, साइफन सैट लगाकर लगातार पानी की चोरी कर रहे हैं जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। इसे लेकर सिंचाई विभाग अधिकारियों ने सोमवार को एसडीओ वीरेंद्र लाकड़ा के नेतृत्व में नहरों पर छापामारी की। इस दौरान किसानों के इंजन व साइफन आदि नहरों से हटवाए गए तथा 50 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन

फोटो 24
पानी से लबालब लोहारू कैनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें