फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 दिन में दो लूट व एक चोरी, तीनों अनट्रैस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
थाना झज्जर क्षेत्र में जुलाई के पहले सप्ताह में दो लूट और एक चोरी हो चुकी हैं लेकिन तीनों ही मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। क्षेत्र में लूट व चोरी की बढ़ती वारदात पुलिस व आम जनता के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। पुलिस का खौफ अपराधियों में कम हो गया है क्योंकि चोरी व लूट की वारदातों को ट्रैस होने में क ाफी समय लग जाता है। वहीं पीड़ितों का भरोसा भी अब पुलिस से उठने लगा है क्योंकि लूट व चोरी के केस में समय ज्यादा बीतने पर माल की बरामदगी के आसार कम हो जाते हैं। ऐसे में अपराधी ही पकड़ा जाए लेकिन पीड़ितों का तो पूरा नुकसान हो जाता है।
केस नम्बर-1
3 जुलाई को रामनगर निवासी रमेशचंद्र का परिवार शोक जताने के लिए खेड़ी खुम्मार गया हुआ था, पीछे से चोरों ने घर में घुसकर 35 तोला सोना व 30 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। मामले में पुुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

केस नम्बर-2
6 जुलाई को जौंधी गांव में बिजली बिल की रिक वरी के लिए एक्स सर्विस मैन विनय कुमार गए हुए थे। जहां पर दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर धमकाते हुए पैसे का थैला छीनने का प्रयास किया था लेकिन उसने थैला नहीं लूटने दिया। जिस पर बदमाशों ने विनय को पैर में गोली मार दी थी। इसके बावजूद विनय ने पैसे लूटने से बचा लिए। पुलिस क ो उक्त मामले में भी कोई सुराग नहीं मिला है।
केस नम्बर-3
6 जुलाई को ही पुराना बस स्टैंड पर बिजली निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 15 हजार रुपये का थैला लूट लिया गया था। बदमाशों का युवकों ने पीछा भी किया था लेकिन वो हाथ नहीं आए। मामले की शिकायत सिटी चौकी में दर्ज करवाई गई थी लेकिन आरोपियों का क ोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
सभी मामलों में जांच चल रही है, ट्रैस करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जौंधी मामले में कुछ संदिग्ध भूमिका वाले लोगों को चिन्हित किया गया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि जल्द ही सभी वारदात ट्रैस कर ली जाएंगी।
-सुरेंद्र, एसएचओ, झज्जर।

सात दिन में दो लूट, एक चोरी, तीनों अनट्रैस
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें