फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार स्ट्रीट लाइट पोल तोड़कर प्लॉट की दीवार से टकराई, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड पर वीरवार सुबह एक अनियंत्रित आई-20 कार स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़कर प्लॉट की दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के बावजूद कोई कार की चपेट में नहीं आया। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में हादसे का कारण चालक का अचानक संतुलन बिगड़ना सामने आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह एक सफेद रंग की आई-20 कार रोहतक रोड से घिकाड़ा रोड की तरफ जा रही थी। जब कार हरि नगर कालोनी के मोड़ के पास पहुंची तो संदिग्ध परिस्थितियों में चालक कार पर से संतुलन खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने कार को नियंत्रण में करने के लिए ब्रेक भी लगाए लेकिन इससे पहले ही कार स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़कर दूसरी साइड में बने एक प्लॉट की दीवार से जा टकराई। दुर्घटना में कार का एयरबैग खुल गया और इसमें सवार लोगों को चोटें नहीं आई। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया यह कार चरखी गांव निवासी एक शख्स की थी और संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। इसमें किसी को चोटें नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें