फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहद बाईपास पर पलटी कार, मां की मौत बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड स्थित रोहद बाईपास पर सोमवार की देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क की दूसरी ओर पलट गई। इस हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई रोहतक में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घायल युवक को रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने हादसे को इत्तफाक मानते हुए कार्रवाई की है।
मृतका की पहचान अनीता (55) निवासी हांसी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, अनीता व उसका बेटा गौरव दिल्ली के एक कैंसर अस्पताल में गए हुए थे। सोमवार की दोपहर ये वापस हांसी जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी गौरव चला रहा था। जब ये रोहद बाईपास पर पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस दौरान डिवाइडर से टकराते हुए कार सड़क की दूसरी तरफ (दिल्ली रोड) पर पलट गई। इस हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। इन्हें नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। सड़क से वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं परिजनों ने घायल गौरव को रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। आसौदा थाने से मामले के जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि हादसे को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलेनो कार को भी मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उक्त ऑल्टो कार की गति काफी तेज थी। यही वजह रही कि अनियंत्रित होने पर चालक कार को संभाल नहीं पाया और यह हादसा हो गया। डिवाइडर से कूदते वक्त कार दिल्ली की ओर जा रही एक बलेनो कार से भी टकरा गई, गनीमत रही कि बलेनो कार चालक को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें