फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालाती भागने मामले में सात पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस वैन की जाली काटकर हवालातियों के भागने के मामले में एसएसपी द्वारा लापरवाही बरतने वाले सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इन सातों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। निलंबन की गाज ईएसआई ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार, ईएचसी राकेश, कांस्टेबल सुमित, सुुरेश, प्रविंद्र व मौसम पर गिरी है।
वैन से हवालाती भागने के बाद से ही जिला पुलिस खाक छानती फिर रही है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो एक आरोपी को पुलिस ने काबू भी कर लिया है और दूसरे आरोपी की जल्द पकड़ने जाने की संभावना के चलते पुलिस अभी मामले को डिस्कलोज नहीं करना चाह रही। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार शाम तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस द्वारा किया जा सकता है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस प्रकार की बात से इनकार कर रहे हैं। हवालाती भागने के बाद खुद एसएसपी अशोक कुमार खेेतों में सर्च ऑपरेशन को लीड करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन


लापरवाही का गिरफ्तारी के दौरान होगा खुलासा
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस से किस स्तर पर लापरवाही बरती गई, इसका खुलासा होगा। वहीं जाली पहले से ही टूटी हुई थी या फिर पेशी के दौरान आरोपियों को कोई औजार दिया गया है, इसका खुलासा भी बाद में ही किया जाएगा।
विज्ञापन


ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें