फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हायर की गई ओला कैब बहादुरगढ़ में छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। बीती रात दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र से हायर की गई ओला कैब बहादुरगढ़ में छीन ली गई। दो बदमाशों ने मारपीट कर पहले तो चालक से मोबाइल व पर्स छीना फिर उसे गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम तक लुटेरों का कुछ सुराग नहीं सका था।
मूलत: बुलंद शहर (उत्तर प्रदेश) का निवासी मोहम्मद आरिफ फिलहाल दिल्ली के ओखला इलाके में रहता है। वह ओला कैब कंपनी में बतौर चालक कार्यरत है, उसकी ड्यूटी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में है। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार की रात को वह नजफगढ़ में मौजूद था। करीब पौने 9 बजे दो युवकों ने गाड़ी नजफगढ़ से बहादुरगढ़ के लिए हायर की। बहादुरगढ़ पहुंचने पर युवक कैब को लाइनपार क्षेत्र में निजामपुर रोड पर ले गए। वहां एक सुनसान गली में ले जाकर कैब रुकवाई। रुकते ही पिछली सीट पर बैठे युवक ने उसकी गर्दन पकड़ ली और कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल व पर्स (3500 रुपये ) छीन लिए। छीनाझपटी के बाद उसे धक्का देकर कैब से बाहर कर दिया और गाड़ी लेकर भाग गए। वारदात के बाद मोहम्मद आरिफ ने किसी राहगीर का फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन

इस मामले में स्थानीय पुलिस दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधे हुए है। जिस नंबर से गाड़ी बुक की गई, उसकी डिटेल भी खंगाली जा रही है। युवक लोकल बोली बोल रहे थे। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकयत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर यह गुत्थी सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं वारदात
ओला कैब छीनने की यह वारदात इलाके में पहली नहीं। हाल ही में 23 नवंबर की रात को भी बहादुरगढ़ से सटे झाड़ोदा में चार युवकों ने गन प्वाइंट पर ओला कैब छीनी थी। कुछ महीने पहले ही सोलधा में भी युवकों ने मारपीट कर चालक से कैब छीन ली थी। वर्ष 2016 में तो एक ओला कैब चालक की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें