मारपीट व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
चखी दादरी।
लाधान पाना निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान लाधान पाना निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
लाधान पाना निवासी सतबीर ने सिटी थाना पुलिस को बुधवार को शिकायत दी थी। सतबीर ने आरोपी लगाया कि उसके साथ नरेंद्र नामक युवक ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की पैरवी कर रहे एएसआई बलबीर सिंह ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।