फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
गांव भांडवा निवासी एक युवक की रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में कुएं में गिरने से मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि रविवार सांय गांव भांडवा निवासी संदीप पैर फिसलने से गांव के समीप बने कुएं में गिर गया। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने कुएं में जब शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को भी दी। शव की पहचान गांव निवासी संदीप के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बाढड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें