फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीटा मिल्क प्लांट के पास युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मातनहेल गांव के पास बने वीटा मिल्क प्लांट के नजदीक नौगांवा निवासी अमित पर पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश गोलियां मारकर फरार हो गए। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला गत दिन बोर्ड की परीक्षा के दौरान हुई कहासुनी से जुड़ा हुआ है। लेकिन युवक पर हमला क्यों किया गया है इस बारे में घायल के के बयान दर्ज होने के बाद ही पता लग पाएगा।
पुलिस के अनुसार नौगांवा गांव निवासी अमित बुधवार शाम को अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मातनहेल जा रहा था। जब बाइक मातनहेल गांव के नजदीक बने वीटा प्लांट के पास पहुंची तो पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए सुंदरहेटी गांव निवासी नीरज व उसके दो अन्य साथियों ने अमित पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमित गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अमित को पीजीआई में ले जाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची व मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
साल्हावास थाना एसएचओ संदीप हुड्डा के अनुसार फायरिंग में युवक को छह गोलियां लगी हैं। घायल का पीजीआई में ऑपरेशन चल रहा है। बयान दर्ज किए जाने के उपरांत ही मामले की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें