फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनने का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
छीना झपटी करने के मामले में वांछित एक आरोपी को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि छीना झपटी के मामले के एक आरोपी को सेक्टर-6 से काबू किया गया है। थाने में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार की पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालातों में सेक्टर-6 में घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते उसे धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पूछताछ में पहचान सौरभ उर्फ बिल्ली निवासी 22 फुटा रोड अशोका कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिसंबर माह में अग्रसेन धर्मशाला रेलवे रोड बहादुरगढ़ के सामने से हैदरपुर दिल्ली निवासी एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीनने की वारदात अंजाम दिया था। दिल्ली हैदरपुर निवासी लोकेश ने शिकायत में बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ बीते 9 दिसंबर 2017 को एक शादी समारोह में अग्रसेन धर्मशाला रेलवे रोड बहादुरगढ़ गया था।
विज्ञापन

शादी समारोह के पश्चात जैसे ही वह चलने लगे एक बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने उसकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और मौका से भाग गए। पर्स में मोबाइल फोन व करीब 65 सौ रुपये नकद राशि थी। इसमें थाना शहर में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में पर्स छीनने की वारदात का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर रेलवे रोड बहादुरगढ़ के नजदीक अग्रसेन धर्मशाला के सामने रात के समय एक महिला से पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पर्स छीनने का आरोपी बिल्ली गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
दिल्ली निवासी महिला से दिसंबर में छीना था पर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें