फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव फतेहगढ़ निवासी एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहगढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव सुडाना में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ससुराल वालों की डिमांड पूरी नहीं कर पाए और इससे खफा होकर उसके ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उस अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें