फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर महिला ने रोष जताया है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने लिखित में बताया है कि 28 अगस्त को एक व्यक्ति ने घर में घुसकर में उसके पति की मौजूदगी में उससे अश्लील गाली-गलौच कर गलत हरकतें की। उसने 29 अगस्त को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद चार सितंबर को डीएसपी कार्यालय में दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा। पुलिस ने पांच सितंबर को फिर दोनों पक्षों को डीएसपी कार्यालय चरखी दादरी जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पुलिस मामले में केस दर्ज करने के बावजूद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग उसे बार-बार परेशान कर रहे हैं। महिला ने लिखित बयान में कहा कि पुलिस ने मामले में शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत के अलावा वह अदालत की शरण लेने को भी मजबूर होगी।
विज्ञापन

==
महिला द्वारा दर्ज करवाए गए मामले की जांच की जा रही है जांच पूरी होते ही कार्रवाई की जाएगी। - उर्मिला, महिला थाना प्रभारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें