फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने युवक का रास्ता रोककर बोला रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता -पुत्र ने रॉड से हमला कर युवक को घायल किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव कारी मोद निवासी एक युवक का रास्ता रोककर पिता-पुत्र ने रॉड से हमला कर उसको घायल कर दिया। उसको दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव कारी मोद निवासी युवक परमिंद्र ने बताया कि वह बाढड़ा कोचिंग लेने जाता है। बुधवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर आने के लिए बाढड़ा से चला था। अभी वह गांव के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान एक पिता-पुत्र ने उसका रास्ता रोक लिया। परमिंद्र ने बताया कि इस दौरान उन दोनों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए बाढड़ा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन युवक को देर शाम दादरी के सिविल अस्पताल में ले आए। घायल ने हमले के आरोपियों से किसी भी तरह की पुरानी रंजिश होने से भी इनकार किया है।
विज्ञापन


फोटो 10
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें