फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयला कलां दोहरे हत्याकांड में सरपंच समेत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़/बादली।
रविवार की रात गांव गोयला कलां गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में थाना सदर पुलिस ने गांव के सरपंच समेत 8 लोगों व अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। दोनों मृतकों के शव का सोमवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पोस्टमार्टम के दौरान काफी संख्या में पुलिस तैनात रही। घटना के बाद से गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। वहां पर पुलिस को तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। एक का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार समारोह स्थल पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
जानकारी के अनुसार लड़के के जन्म पर मनाई जा रही खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब इसी समारोह स्थल के बाहर दो गुटों में गोलियां चलने लगीं। इस घटना में एक पक्ष के संजय (38) व वजीर (32) की मौत हो गई। इनमें संजय को 13 गोलियां लगी थीं जबकि वजीर को 8 गोली लगीं। इनके अलावा तीसरे घायल युवक को दो-तीन गोलियां लगी हैं। वह गंभीर रूप से घायल है और पीजीआई में उपचाराधीन है। दूसरे पक्ष के भी एक युवक को गोली लगी है। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संजय व वजीर को एक-एक लड़का व एक-एक लड़की है। जिनमें लड़की बड़ी हैं। दोनों गांव में ही ईंट भट्ठा चलाते थे। घायल गजराज गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी और समारोह स्थल के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर इन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

दरअसल रविवार रात गांव गोयलाकलां में रमेश के पुत्र गौरव के यहां लड़का पैदा होने की खुशियां मनाई जा रही थी। इस समारोह में गांव के ही भूप सिंह परिवार व सुनील के परिवार को भी आमंत्रित किया गया था। बताया जाता है कि समारोह सम्पन्न हो जाने के बाद समारोह स्थल के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर भूप सिंह व सुनील के बीच कहासुनी हो गई। इन दोनों ही परिवारों के बीच पिछले करीब सात-आठ सालों से रंजिश चली आ रही है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग वहां जमा हो गए और दोनों पक्षों की ओर से धड़ाधड़ गोलियां चलनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों पक्षों की ओर से सभी लोग हथियार लिए हुए थे और उन्होंने जमकर वहां पर फायरिंग की। इस फायरिंग में एक पक्ष के वजीर व संजय की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के सुनील को भी इस घटना में गोली लगी है। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने सुनील को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के भाई गजराज को पीजीआई रोहतक में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक संजय के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर गांव के सरपंच जयपाल सिंह सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी जसबीर के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें