फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, छुड़ाने आए पिता को धक्का मारकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बचाव के लिए उसका पिता जब वहां आया तो आरोपी धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद जब वो शिकायत लेकर उक्त युवक के घर गए तो उसके चचेरे भाई ने उल्टा उसके पिता को ही धमकी दे डाली। इस पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय किशोरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसका पिता और वह घर पर थे। इसी दौरान मौका पाकर गांव निवासी एक युवक उनके घर में घुस आया। उक्त युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उक्त युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके विरोध करने पर उसे गालियां भी दीं। इसके बाद जब उसका पिता शोर सुनकर वहां पहुंचा तो उक्त युवक उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने पिता को मामले की सारी जानकारी दी और वो उक्त युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी के चचेरे भाई ने उसके पिता को धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें