दो टाटा गाड़ियों से सात ऊंट बरामद
चरखी दादरी।
सिटी थाना पुलिस ने ऊंटों को निर्दयता पूर्वक ले जाने पर तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो गाड़ियां व ऊंट बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो टाटा एस गाड़ियों में ऊंटों को निर्दयता पूर्वक ले जा रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ऊंटों से भरी दो गाड़ियों को रुकवा लिया। इसमें सवार लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये ऊंट उन्होंने लोहारू के समीप बरालू गांव में लगे मेले से खरीदे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।