फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बाढड़ा -हंसावास मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो प्रवासी व्यक्तियों की मौत हो गई। बाढड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को पीजीआई रोहतक में किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर सांय बिहार प्रदेश के हसनपुर निवासी राज मिस्त्री हीरालाल व छोटूराम बाइक पर गांव हंसावास से बाढड़ा जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना बाढड़ा पुलिस को दी। दोनो को पीजीआई रोहतक ले जाया गया। इनमें से हीरालाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि छोटूराम ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एचसी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें