फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के सुरक्षाकर्मी की रायफल गिरी, महिला को लगी गोली 21-01-41

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
माछरौली गांव की महिला सरपंच के पति की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की कारबाइन से चली गोली लगने के कारण महिला रोशनी घायल हो गई। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उक्त महिला को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार माछरौली गांव में महिला सरपंच बबल ने दो पक्षों का विवाद निपटाने के लिए उन्हें अपने घर बुलाया था। दोनों पक्षों के बीच चले विवाद को सरपंच के घर पर निपटाया जा रहा था कि अचानक सरपंच पति जितेंद्र की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की कारबाइन कंधे से गिर गई। जिसके गिरते ही गोली चल गई, जोकि वहां खड़ी महिला रोशनी को जा लगी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सरपंच पति जितेंद्र और महिला का पति सतबीर उपचार के लिए तुरंत सामान्य अस्पताल झज्जर में लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को मिली थी सुरक्षा
कोका गांव में हुए मर्डर का एक आरोपी इस समय पैरोल पर है। जिससे सरपंच पति जितेंद्र ने जान का खतरा बताते हुए एसपी से सुरक्षाकर्मी देने की गुहार लगाई थी। जिस पर एसपी के द्वारा 26 अक्तूबर को माछरौली की सरपंच के पति जितेंद्र को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाया था। सुरक्षाकर्मी हर एक दो दिन में बदल-बदल कर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
सुरक्षाकर्मी की कारबाइन गिरने से महिला घायल हुई है। घायल का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष के द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है और अभी घायल महिला के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
- अमित, चौकी इंचार्ज, कुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें