फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर कबलाना गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही झज्जर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र महिपाल निवासी गांव सैजनी जिला संभल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पिछले करीब 4 साल से गांव छुड़ानी में रहता है। रविवार को सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने जीजा अमित पुत्र ताराचंद्र निवासी गांव गन्नौर जिला संभल उत्तर प्रदेश के साथ झज्जर से बाइक पर किसी काम से छुड़ानी आ रहे थे। जब वे कबलाना बस स्टैंड के पास पहुचे तो पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल गिर गई। वह सड़क के किनारे गिर गया तथा उसका जीजा अमित जो बाइक चला रहा था वह सड़क के बीच में गिर गया। इस दौरान ट्रक का पिछला टायर अमित के ऊपर से उतर गया। इस हादसे में वह घायल हो गया और अमित की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसका फायदा उठाते हुए ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें