फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने लगाया मारपीट और जबरन डाढ़ी कटवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। एक समुदाय विशेष के पिता-पुत्र ने तीन युवकों पर मारपीट कर उनकी जबरन दाढ़ी काटने का आरोप लगाया है। मूलरूप से यूपी निवासी बाप-बेटे ने रविवार को बौंदकलां थाने में मामले की लिखित शिकायत सौंपी है। 14 मार्च की घटना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रविवार को पुलिस में दी शिकायत में उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह बर्तन बनाने का काम करता है। 10 मार्च को वह अपने पुत्र के साथ बर्तनों से जुड़े किसी काम के लिए गांव अचीना गया था। 14 मार्च को जब वे दोनों अचीना ताल से टैंपो में सवार होकर गांव सांजरवास के बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद चार-पांच युवकों ने उनसे पूछताछ की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन युवकों के समक्ष उन्होंने अपना सही परिचय दिया और सुबूत के तौर पर आधार कार्ड भी दिखाया। इसके बावजूद उक्त युवकों ने उनके साथ (पिता-पुत्र) मारपीट कर धमकी दी। इसी बीच कुछ राहगीरों ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया और वहां से चले गए। आरोप है तत्पश्चात उक्त युवक उन्हें एक सैलून में ले गए। वहां जबरन उनकी दाढ़ी कटवा दी। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि डर के मारे वे अपने घर चले गए और रविवार को पुलिस को शिकायत सौंपने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसएचओ बौंदकलां निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया उत्तरप्रदेश निवासी पिता-पुत्र की जबरन दाढ़ी कटवाने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें