फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को दुर्गा शक्ति टीम ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। छुट्टी के बाद घर जा रही छात्राओं को छेड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। मौके पर मौजूद दुर्गा शक्ति टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया और इन्हें थाने लाया गया। इस दौरान दुर्गा शक्ति टीम ने जब छात्राओं से शिकायत देने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद युवकों के परिजनों को थाने बुलाया गया। वहीं, दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी और पुलिस मदद मांगने की प्रक्रिया से अवगत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुर्गा शक्ति टीम दोपहर के समय काठ मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम जब गर्ल्स स्कूल के पास पहुंची तो दो युवक छात्राओं पर टिप्पणियां कसते नजर आए। दुर्गा शक्ति टीम की नजर इन पर पड़ी तो दोनों को काबू कर लिया गया। महिला थाना प्रभारी मनीषा कुमारी ने इनके खिलाफ शिकायत देने की बात छात्राओं को कही तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम इन दोनों युवकों को थाने ले आई। वहीं, थाना प्रभारी ने गर्ल्स स्कूल में पहुंचकर अन्य छात्राओं से बातचीत भी की। मनीषा देवी ने बताया कि घर से स्कूल आते-जाते समय अगर कोई मनचला उन्हें परेशान करता है तो हिचकिचाने की बजाय इसकी सूचना तुरंत दुर्गा शक्ति टीम को एप पर दें। किसी भी क्षेत्र से सूचना मिलते ही पुलिस टीम कुछ मिनट बाद ही मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप स्टोर से डाउन लोड करने और इस पर शिकायत करने की प्रक्रिया भी छात्राओं को बताई। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि उक्त दोनों युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर मामले की जानकारी दी गई। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी जिसके चलते दोनों युवकों को ऐसी हरकत भविष्य में न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि मनचलों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें