अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी । सुभाष चौक स्थित सुभाष धर्मशाला के समीप से अज्ञात ने एक व्यक्ति की स्कूटी चोरी कर ली। पीड़ित मालिक ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनाज मंडी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह वीरवार रात वह सुभाष चौक में किसी काम से गया था। उसने अपनी स्कूटी सुभाष धर्मशाला के पास खड़ी कर दी। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटा तो उसे स्कूटी वहां नहीं मिली। उसने आस-पड़ोस में पूछताछ भी की लेकिन स्कूटी ले जाने वाले का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद वह सिटी पुलिस थाने पहुंचा और स्कूटी चोरी की शिकायत सौंपी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।