फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गन प्वाइंट पर मोबाइल व्यवसायी से लूटे साढ़े 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीती देर रात बदमाशों ने हथियार के बल पर मोबाइल व्यवसायी से साढ़े 15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पहले तो ओवर टेक कर व्यवसायी की गाड़ी रुकवाई। फिर उसे और उसके साथियों को जबरन गाड़ी में ले गए और सुनसान जगह ले जाकर हथियार के बल पर रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाश इन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार निवासी मोहित मोबाइल सेल-परचेज का काम करता है। वह हिसार में अलग-अलग कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों से मोबाइल खरीदकर दिल्ली के करोलबाग स्थित मार्केट में बेचने जाता है। मंगलवार को भी मोहित माल लेकर दिल्ली के लिए चला। गाड़ी में उसका परिचित आशीष भी सवार था और गाड़ी ड्राइवर राजेश चला रहा था। पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने कहा है कि उसके पास लगभग 800 मोबाइल थे। दिल्ली में अलग-अलग दुकानों पर उन्होंने मोबाइल बेच दिए। वे करीब साढ़े 15 लाख रुपये लेकर शाम सात बजे मार्केट से निकले। रुपये गाड़ी की डिग्गी में रखे गए थे। बीच में पौने घंटे के लिए दिल्ली में एक परिचित विनय के घर ठहरे। वहां हिसाब किताब करने के बाद चले। जब वे बहादुरगढ़ बाईपास पर नया गांव चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो ओवर टेककर एक बोलेरो गाड़ी उनकी कार के आगे आ गई।
विज्ञापन

बोलेरो में कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने इशारा किया तो चालक राजेश ने कार रोक दी। तभी बोलेरो में से कुछ युवक नीचे उतरे और जबरन उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में छह-सात युवक मौजूद थे। वे कच्चे रास्ते से उन्हें हाइवे पर ले गए। जहां पर पहुंचकर उन्होंने उन पर पिस्तौल अड़ा दी और रुपयों के बारे में पूछा। भय के कारण उन्होंने रुपये बता दिए। इसके बाद वे युवक गाड़ी की डिग्गी से रुपये निकालकर फरार हो गए। जाते-जाते वे जान से मारने की धमकी भी दे गए।

घेराबंदी की, लेकिन नहीं लगा बदमाशों का सुराग
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि इलाके में लूटपाट की वारदात लगातार हो रही हैं। पिछले महीने आठ वारदातें हुई थी। पिछले 15 दिन तक इलाके में शांति रहने के बाद अब फिर से एक और वारदात हो गई।
विज्ञापन


ये भी संशय
इस वारदात में सिर्फ रुपये लिए गए हैं, न तो किसी का मोबाइल छीना गया है और न ही गाड़ी लूटी गई है। खैर, पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

की जार ही है जांच
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। बदमाशों को तलाशा जा रहा है। जल्द ही इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
जसबीर सिंह
एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें