फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमैक्स के दसवें टावर की दसवीं मंजिल से साढ़े दस बजे कूदकर व्यक्ति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीती रात एक व्यक्ति ने ओमैक्स के टावर नंबर-10 की दसवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति के इस कदम उठाने की वजह मानसिक परेशानी बताई जा रही है लेकिन असल पुष्टि जांच होने के बाद हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक की पहचान रमेश (52) के तौर पर हुई है। मूलत: हिसार का निवासी रमेश पिछले कई वर्षों से बहादुरगढ़ के ओमैक्स परिसर के टावर नंबर-10 में रह रहा था। इनका फ्लैट दसवीं मंजिल पर है। बताते हैं कि शनिवार की रात को खाना-खाने के बाद सभी सोने की तैयारी में थे। रात करीब साढ़े दस बजे रमेश अपने रूम में गया और रूम के साथ बालकनी से नीचे गिर गया। उसके नीचे कूदते ही टावर परिसर में हड़कंप मच गया। काफी लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने उन्हें संभाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। रमेश को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने भी मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


काफी समय से परेशान था रमेश
बताया जा रहा है कि पिछले 15 साल से अधिक समय से रमेश के बच्चे और पत्नी उससे दूर रह रहे हैं। इस बात से वह परेशान चल रहा था। पिछले साल जब उसका एक्सीडेंट हुआ तो उसके बाद वह और ज्यादा परेशान रहने लगा। बकौल पुलिस, परिजनों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान था शायद इसी कारणवश उसने यह कदम उठा लिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल उसकी बीवी बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन


परिजनों को सौंपा शव
मामले के जांच अधिकारी हवलदार राजेश ने कहा है कि मृतक के भाई मनीष के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें