फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के विवेकानंद नगर निवासी एक टीचर का शव वीरवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ मिला। महिला की मौत का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है लेकिन असल कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद हो पाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतका की पहचान सुकेश (32) पत्नी पश्चिम के तौर पर हुई है। दरअसल, सुकेश दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचर थी और उसके पति दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुकेश कुछ समय पहले मोतीझारा हो गया था। कई दिन तक बीमार रहने के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान थी, स्कूल नहीं जा पा रही थी। बताते हैं कि वीरवार को उसके पति पश्चिम ड्यूटी पर चले गए। दोपहर को उसने अपने पति से फोन पर बात की और तबीयत खराब होने की बात कही। उसके पति दिल्ली से घर के लिए चल दिए। जब वह घर पहुंचे तो सुकेश का शव फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। डाक्टरों ने भी सुकेश की मौत की पुष्टि कर दी। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण सुकेश डिप्रेशन में चली गई थी, शायद इसलिए उसने यह कदम उठाया हो। परिजनों ने भी पुलिस को यही बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। मृतका दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लाइनपार थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि परिजनों के बयान पर मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें