फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने दिन दहाड़े नागरिक अस्पताल में बनाई सुरंग, स्टाफ की नजर पड़ी तो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल परिसर में शुक्रवार की दोपहर कुछ युवकों ने सुरंग बना दी। लोगों की नजर पड़ने पर उक्त युवक दीवार कूद कर भाग गए। आशंका है कि जनरेटर रूम में चोरी के मकसद से यह सुरंग खोदी गई, मगर पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, सुरंग बनाने की इस घटना की अस्पताल के स्टाफ में दिनभर चर्चा रही।
नागरिक अस्पताल के पिछले हिस्से में स्टाफ क्वार्टरों के पास जनरेटर रूम बनाया गया है। इस रूम में 100 एचपी का जनरेटर है। बिजली जाने के बाद इसी से पूरे अस्पताल में बिजली सप्लाई होती है। शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति और चार युवकों ने यहां खोदाई शुरू कर दी। उन्होंने करीब दो से तीन फुट गहरी सुरंग बना डाली। इसी दौरान नजदीक रहे एक स्टाफ की नजर उन पर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो उक्त पांचों अस्पताल परिसर की दीवार कूद कर भाग गए। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। अस्पताल के अधिकारियों की दी सूचना पर पहुंची सिटी थाने से पुलिस ने जांच शुरू की। अस्पताल परिसर में सुरंग बनाए जाने से स्टाफ भी हैरान है। शाम तक हरेक की जुबां पर यही चर्चा रही।
विज्ञापन

...इसलिए मिल गया पर्याप्त समय
दरअसल, जनरेटर रूम के पिछले हिस्से में झाड़ियां उगी हुई हैं। अस्पताल भवन से काफी दूर होने के कारण इस तरफ लोगों का आना-जाना भी नहीं होता। इसी वजह से उक्त युवकों को खोदाई करने के लिए समय मिल गया। बताते हैं कि एक व्यक्ति था चार कम उम्र के युवकों से सुरंग खुदवा रहा था। भागते समय एक युवक की चप्पल और कपड़ा यहां छूट गया। परिसर की दीवार भी छोटी है। इस लिए अक्सर नशेड़ी युवा दीवार कूदकर परिसर में घुस जाते हैं।

प्रबंधन ने किया इनकार
अस्पताल परिसर के आसपास नशेड़ी मंडराते रहते हैं। पहले भी अस्पताल में कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। सुरंग बनाने के पीछे चोरी का मकसद नजर आता है, मगर अस्पताल प्रबंधन इससे इंकार कर रहा है। अस्पताल प्रशासक वीरेंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह कहीं बाहर हैं। अभी उन्होंने मौके का मुआयना नहीं किया, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि खुदाई चोरी के मकसद से की गई हो। उक्त कमरे में सारा बिजली का सेटअप है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस भी नहीं मान रही चोरी
वहीं पुलिस भी इसे चोरी का मामला मानकर नहीं चल रही। कार्यवाहक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ बच्चों को यहां पाटड़ा गो दिखाई दी थी। इस लिए उन्होंने यहां खुदाई शुरू कर दी।
---फोटो 6 : जनरेटर रूम के पीछे बनाई गई सुरंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें