फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की सैर पर निकली महिला के गले से चैन तोड़कर नकाबपोश युवक हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सैर पर निकली महिला के गले से चेन तोड़कर नकाबपोश फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सुबह की सैर पर घर से निकली वार्ड-9 निवासी एक महिला के गले से नकाबपोश युवक चेन तोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता मधु जैन ने बताया कि हर रोज की भांति गत 13 जून को सुबह करीब सवा चार बजे सैर के लिए घर से निकली थी। वह पुरानी अनाज मंडी की पिछली सड़क से गुजरकर शनि देव मंदिर के समीप ही पहुंची थी कि एक युवक पीछे से आया और उसके गले से चेन झपटकर भाग निकला। महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने संतरी टी-शर्ट पहन रखी थी और अपना मुंह लाल कपड़े से ढक रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु जैन ने बताया कि उसने शोर भी मचाया लेकिन सुबह सवा चार बजे का समय होने के चलते मदद के लिए वहां कोई नहीं था। इसके बाद घर आकर उसने घटना की जानकारी अपने बेटे को दी और इसकी लिखित शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें