फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छज्जा टूटकर गिरा, मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार को एक पुराने मकान का छज्जा टूटकर गली से गुजर रहे बाइक सवार पिता-पुत्र पर आ गिरा। मलबे में दबने से पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बाइक पर सवार होकर मुकुंदपुर गांव से शहर में दवा लेने आए थे। पुलिस ने दो मकान मालिकों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुकुंदपुर निवासी सोमबीर (47) और उसका पुत्र प्रवीण (17) दोनों मंगलवार को बाइक पर शहर में दवा लेने आए थे। बाइक को सोमबीर चला रहा था। जैसे ही वे नाहरा-नाहरी रोड से वत्स कॉलोनी की तरफ मुड़े तो साथ लगते मकान में लोहे के गार्डर से बनाया गया छज्जा टूटकर उन दोनों के ऊपर आ गिरा। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को संभाला तो अत्यधिक चोट लगने के कारण प्रवीण मौके पर ही दम तोड़ चुका था। जबकि सोमबीर ने पास के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दो मकान मालिकों पर लापरवाही का केस दर्ज
लाइनपार थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर संबंधित मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक सोमबीर के बड़े बेटे मनीष के ब्यान पर यह कार्रवाई की गई है। मकान मालिक दिलबाग और राकेश पर आरोप है कि उन्होंने गली में साथ लोहेे के गाटरों के सहारे कई फुट आगे तक छज्जा निकाला हुआ था और उस पर ज्यादा वजन था। स्नानघर भी छज्जे के ऊपर ही बना था। बताते हैं कि मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। इस बीच छज्जे के नीचे लगे लोहे के गार्डर टूट गए और मलबा गली से गुजरते समय बाइक सवार पिता-पुत्र पर आ गिरा।
गांव में पसरा है मातम
मुकुंदपुर गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। पिता-पुत्र की मौत के इस दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए गए। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

बोले थाना प्रभारी
थाना लाइनपार प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि घटना को लेकर संबंधित मकान मालिकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें