फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी गाड़ी केअज्ञात ने देर रात तोड़े शीशें

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी गाड़ी के देर रात तोड़े शीशे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांधी नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने वाली गली में बाहर अज्ञात ने एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार मालिक का आरोप है कि पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे भी तोड़े हैं। घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कालोनी के लोगोें ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाहर आने से पहले ही उपद्रवी मौके से फरार हो गए लेकिन सारा माजरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी मकान के बाहर सड़क किनारे पार्क कर रखी थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे किसी शरारती तत्व ने उसकी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब आवाज सुनकर वो बाहर आए तो उक्त लोग मौके से भाग खड़े हुए। मुकेश ने बताया कि इससे पहले उसने गाड़ी पर भी वार कर नुकसान पहुंचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गौरव दीक्षित, महेश गुप्ता पार्षद, सुनील, राजेश गुप्ता, राजकुमार, गोविंदबाला, ओमानंद, महेंद्र गुप्ता, हरपाल प्रधान, भारत भूषण, कृष्ण शर्मा, शुभम, राजेश सोनी आदि ने पुलिस को सौंपे प्रार्थना पत्र में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। इससे एक दिन पहले भी सिटी थाना के समीप स्थित तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया था लेकिन उस समय पड़ोस के लोगों के जाग जाने से वारदात को अंजाम देने में चोर सफल नहीं हो पाए थे। इस स्थिति में सीसीटीवी कैमरे तोड़ आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


फोटो 08
गांधी नगर में क्षतिग्रस्त कार का शीशा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें