नकदी सहित सटोरिया गिरफ्तार
चरखी दादरी। सीआईए टीम ने प्रेम नगर में छापामारी कर एक सट्टेबाज का नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गेबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दादरी सीआईए स्टाफ के सिपाही संदीप मलिक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेम नगर में सट्टा खाइवाली की जा रही है। इस सूचना पर संदीप मलिक ने अपनी टीम सहित संभावित ठिकाने पर दबिश देकर प्रेम नगर निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2510 रुपये की नकदी व कुछ पर्चियां बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।