ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव छपार के समीप बुधवार देर शाम एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पैंतावास खुर्द निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। वीरवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पैंतावास खुर्द निवासी विरेंद्र सिंह बुधवार देर शाम बाइक पर गांव छपार किसी काम से गया था। काम निपटाकर वह पैंतावास खुर्द आने के लिए बाइक पर निकला था। अभी वह छपार से कुुछ दूर ही चला था कि इसी दौरान एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार विरेंद्र घायल हो गया। इसी दौरान मौके से गुुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।