फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 सैकेंड में चार ट्रांजेक्शन कर उपभोक्ता के खाते से उड़ाए 39 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांधी नगर निवासी एक उपभोक्ता के खाते से अज्ञात ने 134 सेकेंड के अंदर चार ट्रांजेक्शन कर 39 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक और सिटी पुलिस को सौंपी है। गांधी नगर निवासी पीड़ित ने आरोपी को पकड़ने और उसके खाते से निकाली गई नकदी दिलाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में सिटी पुलिस ने थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-7 निवासी जगदीप कुमार ने बताया कि उसका खाता कालेज रोड पीएनबी शाखा में है। 25 नवंबर को सुबह 8:07 से 8:09 तक चार मैसेज आए। जब उसने मैसेज की जांच की तो वह चौंक पड़ा। उसने जब पर्स संभाला तो एटीएम भी वहीं मिला। बिना उसकी अनुमति के खाते से 39 हजार रुपये निकलने पर वह बैंक पहुंचा। वहां जाकर उसने जानकारी जुुटाई तो पता चला कि सुबह आठ बजकर सात मिनट 21 सेकेंड से लेकर आठ बजकर नौ मिनट 47 सेकेंड के बीच उसके खाते से चार ट्रांजेक्शन से यह नकदी निकाली गई है। जगदीप कुमार ने बताया कि उसे पता चला कि तीन ट्रांजेक्शन दस-दस हजार की जबकि एक नौ हजार रुपये की हुई। इसके बाद उसने बैंक प्रबंधन को शिकायत सौंपी तो उन्होंने पुलिस में भी मामला दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद वह सिटी थाने पहुंचा और अपनी शिकायत सौंपी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसी को नहीं बताया एटीएम और पिन
पुलिस को दी शिकायत में जगदीप कुमार ने बताया कि ऐसा भी नहीं है कि उसके खाते से संबंधित जानकारी किसी ने मांगी हो। उसने बताया कि एटीएम या पिन नंबर उसके अलावा किसी के पास नहीं था। ऐसे में खाते से रुपये निकलने पर वह खुद भौचक्का है। सूत्रों की मानें तो जगदीप कुमार के खाते से जो ट्रांजेक्शन हुई है, वह दिल्ली से होने का अनुमान है। जगदीप ने भी बताया कि उसकी इस संबंध में बैंक प्रबंधन और पुलिस दोनों से बातचीत हो चुकी है। दोनों अपने-अपने स्तर पर जांच में जुटे हैं। उसने बताया कि उसके सामने ऐसी बात आई है कि ट्रांजेक्शन दिल्ली से हुई है लेकिन पुष्टि के साथ यह बात उसे नहीं बताई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर माल की बरामदगी करवा देगी। - राजबीर सिंह, एसआई, सिटी पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें