अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। कस्बे के जुई रोड ट्रक ने एक दुकानदार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक बाइक सवार दुकानदार को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार भिवानी के घंटाघर चौक निवासी सुभाष (30) रेडिमेंट गारमेंट का होलसेल का काम करता था। वीरवार को वह बाढड़ा मेें सामान सप्लाई कर वापस भिवानी लौट रहा था। जब वह बाइक पर सवार होकर बाढड़ा से गुजर रहा था तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक बाइक व दुकानदार को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। दुकानदार की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना बाढड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।