फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। शहर के सामान्य अस्पताल के निकट स्थित ग्लोबल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां पर अल्ट्रासाउंड कर रहे कर्मचारी के पास डिग्री नहीं थी। पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है और जांच के लिए सीसीटीवी की डीवीआर व रिकार्ड भी कब्जे में ले लिया है।
सोनीपत से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकॉय पेशेंट की मदद से ग्लोबल अस्पताल में छापा मारा। टीम के पास सूचना थी कि झज्जर के अस्पताल में बिना लाइसेंस वाला स्टाफ अल्ट्रासाउंड करता है जबकि रिपोर्ट लाइसेंसधारक के नाम से बनती है। इस पर टीम ने डिकॉय पेशेंट को भेजकर छापा मारा तो सूचना सही निकली। जिस पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया तथा रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि काफी समय से ऐसा हो रहा था, इसलिए रिकार्ड की जांच होगी। वहीं सीसीटीवी फुटेज को सुबूत के तौर पर रखने के लिए डीवीआर भी कब्जे में लिया गया है। सोनीपत की टीम का नेतृत्व डॉ. आदर्श शर्मा ने तथा झज्जर की टीम में उप सिविल सर्जन डॉ. राकेश और डॉ. मनमोहन सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

- विभाग ने बरती पूरी सावधानी
स्वास्थ्य विभाग ने झज्जर में कार्यरत कर्मचारियों को इस मामले की कानों कान खबर नहीं लगने दी और चुपचाप तरीके से सोनीपत में पीएनडीटी की टीम से संपर्क साथ कर उसे झज्जर बुलाया गया और विभाग ने एक डिकॉय मरीज तैयार कर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा। मरीज के इशारे पर टीम अस्पताल में पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार की शाम को मारे गए छापे की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन


पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। अब जांच के लिए रिकार्ड को कब्जे में ले लिया गया है। इस तरह की गतिविधि करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
- डॉ. आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें