फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने घरों के बाहर लगे 4 मीटर किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। बेरी की देवी मंदिर वाली गली में बीती रात को शरारती तत्वों ने घरों के बाहर व पोल पर लगे 4 मीटरों को चोरी कर लिया। मीटर चोरी होने का पता मकान मालिकों को उस वक्त पता चला जब सुबह पानी की सप्लाई आई तो आसपास के घरों में पानी की मोटर चल रही थी और बाहर आकर देखा तो बक्से से मीटर गायब था और बाद में पता चला कि आसपास के 4 घरों के मीटर चोरी हो गए हैं। मीटर चोरी होने की सूचना मकान मालिकों ने तुरंत निगम के फोरमैन अनिल कुमार को दी गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण निगम के अधिकारी मौके पर नही पहुंच सके लेकिन जिन घरों से मीटर चोरी हुए उनकी बिजली की सप्लाई तो चालू करवा दी गई और सोमवार को मौके का मुआयना कर घरों व पोल से मीटर चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

आमर्ड केबल का पहले भी हो चुका है विरोध
बता दें कि बेरी में बिजली निगम ने फरवरी माह में आमर्ड केबल बदलने का कार्य बेरी गोशाला से शुरूआत की थी और कुछ दूरी पर आर्म्ड केबल लगाने के बाद महिलाओं ने आर्म्ड केबल लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बेरी-कलानौर मार्ग पर बिजली निगम कार्यालय के बाहर रोड़ जाम कर सड़कों को बैठ गई थी और उसके बाद निगम ने बेरी में आर्म्ड केबल लगाने के कार्य को बंद कर दिया था और कुछ दिनों से बेरी माता मंदिर वाली गली में आर्म्ड केबल लगाने का कार्य चला हुआ है बीती रात को देवी मंदिर वाली गली से शरारती तत्व मीटर चोरी करके बेरी कस्बे में आमर्ड केबल का काम रूकवाना चाहते है, लेकिन निगम के अधिकारियों का दावा है कि जिन घरों के बाहर मीटर नही निकले हुए उन घरों के मीटरों को बाहर निकाला जाएगा और आर्म्ड केबल का कार्य शुरू रहेगा।
विज्ञापन


इन उपभोक्ताओं के मीटर हुए चोरी
बीती रात को देवी मंदिर वाली गली से घरों बाहर लगे मीटर में राजकुमार, विजय, मोती, शंकर का मीटर चोरी करके बिजली की सप्लाई बाधित कर दी गई। उपभोक्ता ललित कौशिक ने बताया कि रात एक बजे बाद उनकी बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी और जब सुबह तक बिजली नही आई और विभाग की तरफ से पानी की सप्लाई आ गई तो बाहर आकर मीटर की तरफ देखा तो बक्से से मीटर गायब था और उसके बाद पता चला कि आसपास घरों पोल पर लगे मीटरों में दो मीटर भी गायब हैं और एक मीटर बड़ा महादेव की तरफ मोती लाल का गायब है, सभी उपभोक्ताओं ने मीटर चोरी होने की सूचना निगम के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


ये बोले फोरमैन
बिजली निगम द्वारा घरों से बाहर मीटर निकालने व आर्म्ड केबल बदलने का कार्य चला हुआ है और एक जगह पर कार्य पूरा होने के बाद दूसरे जगह कार्य शुरू करना था और बीती रात को शरारती तत्वों ने घरों के बाहर लगे 4 मीटर चोरी कर लिए। जिससे निगम द्वारा आर्म्ड केबल कार्य बंद कर दिया जाएगा। लेकिन निगम के अधिकारियों का कहना है कि आर्म्ड केबल का कार्य शुरू रहेगा और जिस जगह से मीटर चोरी हुए हैं वहा पहले मौके का मुआयना किया जाएगा और सोमवार को शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के मीटर चोरी हुए है उनकी लाइट की सप्लाई चालू करवा दी गई है।
- अनिल फोरमैन, बेरी बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें