फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से टकराई, पशु अटेंडेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से टकराई, पशु अटेंडेंट की मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी। दूधवा गांव के समीप सोमवार शाम को संतुलन बिगड़ने से एक बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक सवार पशु अटेंडेंट कलाली निवासी प्रदीप की मौत हो गई। आदमपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
कलाली निवासी प्रदीप दूधवा स्थित पशु डिस्पेंशनरी में अटेंडेंट के पद पर तैनात था। सोमवार शाम को वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर गांव कलाली के लिए चला था। दूधवा से कुछ दूर आगे ही उसकी उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि घटना में बाइक चालक का सिर पेड़ से जा टकराया और उसे गंभीर चोटें आई। सिर से ज्यादा खून बहने से कुछ देर में ही घायल ने मौके पर दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर आदमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने देर शाम ही शव को दादरी के सिविल अस्पताल स्थित शव गृह में रखवाया। मंगलवार सुबह मृतक के बड़े भाई समुंद्र के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक दूधवा गांव में पशु अटेंडेंट था और संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक पेड़ से जा टकराई। घटना में प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई पुलिस ने की है।
- हेड कांस्टेबल, कृष्ण, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें