युवक पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव लोहरवाड़ा निवासी एक महिला ने गांव की ही दो महिलाओं सहित एक युवक पर मारपीट करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों नामजदों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में लोहरवाड़ा निवासी अंजू देवी ने बताया कि गांव निवासी दो महिलाओं सहित एक युवक ने आठ अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे उसके साथ मारपीट की और उस जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके चुंगल से बचकर वह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। महिला ने बताया कि नौ अप्रैल को भी उसके साथ आरोपियों ने फिर से पहले की तरह ही वारदात की। इसके बाद परिजन उसे लेकर मामले की शिकायत करने सदर पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस ने मीनू, पूनम व अजय के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।