फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से ट्रांसफार्मर पर गिरा व्यक्ति, चंद सैकेंड में थम गई सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याऊ की टंकी साफ करने गया सब्जी विक्रेता ट्रांसफार्मर पर गिरकर झुलसा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के पंचनंद चौक प्याऊ के समीप खंभे पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरकर झुलसने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक प्याऊ की टंकी साफ करने के लिए छत पर चढ़ा था और पैर फिसलने से ट्रांसफार्मर पर आ गिरा। चंद सेकेंड में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही बिजली निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीओ विक्रम परमार सहित अन्य बिजली कर्मचारी लाइन बंद कर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के छोटे भाई ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी करीब आधे घंटे के लिए प्रभावित रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर- आठ निवासी हंसराज शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पंचनंद चौक पर बनी प्याऊ की टंकी साफ करने के लिए छत पर चढ़ा था। छत पर चढ़ने के बाद संदिग्ध हालातों में उसका पैर फिसल गया और वह छह से करीब तीन फुट नीचे खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर पर आ गिरा। हंसराज के ट्रांसफार्मर पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और कबाड़ी मार्केट के दुकानदार उठकर बाहर तक आते तब तक वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस चुका था। हंसराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसका शव ट्रांसफार्मर से चिपका रहा। इसके बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस व बिजली निगम अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीओ विक्रम परमार ने संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करवाई और खुद अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इधर मामले की सूचना पाकर एएसआई विक्रम सिंह व सीआईए टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घटना के करीब एक घंटे बाद शव को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। देखते ही देखते मौके पर काफी तादाद में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


तीन साल से कर रहा था पानी की टंकी साफ
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसराज अविवाहित था। अपने भाई के परिवार साथ रहता था। वह सब्जी की रेहड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर करता था। लोगों ने बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से पंचनंद चौक की सफाई करता था और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे यह हादसा हो गया। मृतक हंसराज के भाई ललित ने बताया कि वह हंसराज के साथ रेहड़ी लगाकर परिवार का लालन-पोषण कर रहा था। उसने बताया कि हंसराज की मौत से उसकी तो एक बाजू ही कट गई है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और घटना पर प्रशासन को उसकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।

वर्जन::
शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार सुबह कराया जाएगा। - सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन

वर्जन:
ट्रांसफार्मर जमीन पर नहीं खंभे पर रखा है। हम मौके पर पहुंचे थे और लोगों ने बताया कि प्याऊ की छत से पैर फिसलने से हंसराज खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर पर आ गिरा और बाद में झुलसने से उसकी मौके पर मौत हो गई। - विक्रम परमार, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें