फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित वृद्घ दपंति के घर पहुंची बाल आयोग टीम, बच्चों से जाना घटनाक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुसिल द्वारा पीड़ित वृद्ध दपंति की पिटाई के मामले में पीड़ितों के घर बुधवार को बाल आयोग की टीम पहुंची। टीम ने पीड़ित दपंति से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। वहीं बाल आयोग की टीम ने दोनों बच्चों से चौकी में हुए घटनाक्रम के बारे में बातचीत की और प्रूफ के लिए बच्चों से की गई बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग ली गई है। पीड़ित दपंति ने अपने बयान में बताया कि पुलिस ने उनके बच्चों को करीब 6 घंटे तक चौकी में रखा और उनके बच्चों के सामने ही उनकी पिटाई की गई। वहीं पुलिस ने बयान में कहा है कि उन्होंने 6 नहीं पौने दो घंटे तक बच्चों को चौकी में रखा। बच्चों के बयान लेने के लिए बाल आयोग की टीम दुजाना पुलिस चौकी में पहुंची जहां पर पूरा घटनाक्रम घटित हुआ था।
वीडियो की जगह हो गई है मैच
पीड़ित परिवार ने बाल आयोग की टीम को एक वीडियो मुहैया करवाया है, जिसमें बच्चों को देर रात परिवार के सदस्य दुजाना चौकी से घर ले जाते हुए दिख रहे हैं। बाल आयोग की टीम ने वीडियो की सत्यता जानने के लिए चौकी में उस जगह का निरीक्षण किया जहां पर यह वीडियो बनाया गया है। इसमें आयोग की टीम ने पाया कि वीडियो एक कमरे का ही है, जहां पर पुलिस के द्वारा आरोपी बनाए गए वृद्ध के साथ दोनों बच्चे सो रहे थे।
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मियों के बयान भी किए दर्ज
पीड़ित परिवार के द्वारा बाल आयोग की टीम के सामने जिन तीन पुलिसकर्मियों को मुख्य आरोपी बताया गया, पुलिस ने उन तीनों से झज्जर के रेस्ट हाउस में पूछताछ की। इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किए गए जिसमें उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि बच्चे 6 घंटे नहीं केवल पौने दो घंटे ही चौकी में रहे थे। हालांकि पुलिस ने ये भी कहा कि बच्चों को जबरदस्ती नहीं रखा बल्कि वे अपनी मर्जी से चौकी में रहे थे।
प्रकरण में है सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता के द्वारा दायर इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए अदालत ने चौकी इंचार्ज सहित 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद झज्जर थाना पुलिस ने अपनी दुजाना चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज पवनवीर के अलावा अनिल कुमार एएसआई, नरेश कुमार एएसआई, हरीश कुमार मुंशी, प्रवीन कुमार हेड कांस्टेबल, यशविंद्र कुमार सिपाही व रविंद्र कुमार सिपाही के खिलाफ धारा 294, 323, 34 आईपीसी, 354, 354 बी, 506 व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


टीम द्वारा वृद्ध दपंति के घर का दौरा किया गया। इस दौरान उनके बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं बच्चों से भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई है। इसके अलावा तीन आरोपी पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं जिसमें उन्होंने बच्चों के पौने दो घंटे तक चौकी में रहने के बाद कही है। जब उनके बयान लिए गए तो इस दौरान डीएसपी अजमेर सिंह भी मौजूद रहे। डीएसपी अजमेर से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद ठोस कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाएंगें।
-बीके गोयल, सदस्य, बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग हरियाणा।

पीड़ित दंपति बोला- बच्चों को छह घंटे चौकी में रखा
पुलिस ने स्वीकारा- छह घंटे नहीं पौने दो घंटे ही रखा
पीड़ित वृद्ध दपंति की चौकी में पिटाई का मामला:
पीड़ित के घर बयान दर्ज करने पहुंची बाल आयोग टीम, बच्चों से जाना घटनाक्रम
-रेस्ट हाउस में तीन आरोपी पुलिसकर्मियों ने भी दर्ज करवाए बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें