फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेजा चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
देवावास सड़क हादसे का शिकार हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर गांव ईश्रवाल पहुंचे। चचेरे भाई-बहनों के शव गांव लाए गए तो हादसे का शिकार दादा-पोता के शव राजस्थान के गांव धानौठी छोटी ले जाया गया। शवों के गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया जहां दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। 12 दिन की बहू बनी महिला मुकेश के शव को बागनवाला से आए ससुराल पक्ष के लोग अपने साथ लेकर गए और गांव में ही अंतिम संस्कार किया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को देवावास गांव के पास सिवानी से ईश्रवाल जा रही ऑल्टो कार और ईश्रवाल से सिवानी जा रही ब्रेजा कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। हादसे में ऑल्टो कार में सवार चचेरे भाई-बहन सोमबीर (25) और मुकेश (20) की मौत हो गई थी। इनके अलावा गाड़ी में सवार राजस्थान वासी अभय राम (74) और उसके पोते आशीष (14) की भी मौत हो गई। हादसे के बाद चारों शवों को गांव में लाने के बाद अभय राम और आशीष के शव को राजस्थान के गांव धनौठी छोटी ले जाया गया जबकि नवविवाहिता मुकेश का शव उसके ससुराल गांव बागनवाला में ले जाया गया। युवक सोमबीर के शव का अंतिम संस्कार ईश्रवाल गांव, मुकेश के शव का अंतिम संस्कार बागनवाला में किया गया। सोमबीर की शादी 21 मई को ही हुई थी जबकि मुकेश की शादी 20 मई को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम थाना पुलिस ने राजस्थान के गांव धनौठी छोटी वासी सोमबीर की शिकायत पर ब्रेजा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में मरने वाले अभयराम सोमबीर के पिता थे और आशीष लड़का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें