कांच की बोतल से हमले के आरोप में तीन पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
बड़राई निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर रास्ता रोकने व कांच की बोतल से हमला बोल घायल करने के आरोप पुलिस को दी शिकायत में लगाए हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़राई निवासी अनिल ने बताया कि 20 मार्च को वह किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे भला-बुरा कहने लगे। उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उस पर कांच की बोतल से हमला बोल दिया। घटना में उसे चोटें आई और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस संबंध में नरदीप व परविंद्र सहित एक अन्य पर केस दर्ज किया है।