फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से गांजा सहित दबोचा मादक पदार्थ का सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा सहित मादक पदार्थ का सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिटी थाना पुलिस ने राजस्थान में दबिश देकर मादक पदार्थ के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब छह किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को लोहारू चौक के समीप से सतनाली के गांव श्यामपुरा निवासी नरेश को 350 ग्राम चरस सहित काबू किया था। पुलिस ने आरोपी नरेश से जब पूछताछ की तो उसने मादक पदार्थ राजस्थान से लाने की बात कबूली। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने झुंझनू जिले के बुहाना थाने के अधीन आने वाले गांव नानुवास में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने नानुवास निवासी विनोद के घर से 5.980 ग्राम गांजा भी बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नरेश को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें