फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास के तहत अब सवा दो लाख रुपये तक की मदद

Sun, 17 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत अब आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी जाति के व्यक्ति डेढ़ लाख से सवा दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता से अपना आशियाना बना सकते हैं, जबकि पहले इस योजना के अंतर्गत महज 75 हजार रुपये तक की सहायता मिलती थी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने यह जानकारी शनिवार को गांव बाघपुर में आयोजित कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के प्रति भी जागरूक किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इंदिरा आवास योजना के तहत जो पहले 75 हजार रुपये की राशि जरूरतमंद लाभपात्र को दी जाती थी उसे बढ़ाते हुए मौजूदा सरकार ने डेढ़ लाख रुपये कर दिया है।

उन्होंने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत चल रहे सामाजिक समरसता कार्यक्रम में ग्रामीणों को आपसी सौहार्द के साथ भाईचारा बनाकर रखते हुए ग्रामीण विकास में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमन-चैन व भाईचारा हरियाणा की अमूल्य संस्कृति है जिसे संजोकर रखना हम सभी कर्तव्य है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि वे ईमानदारी व भाईचारे के साथ ग्रामीण विकास में सक्रियता बरतें, निश्चित तौर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले सहयोग में वे पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धन की कमी विकास मेें बाधक नहीं बन सकती, ऐसे में विकासात्मक सोच के साथ गांव में कार्य करवाएं।
उन्होंने मनरेगा के तहत अधिकतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे जहां बेरोजगारीकी समस्या दूर होगी वहीं विकास कार्य भी तत्परता से होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम सचिवालय शुरू किए जाएं और प्रदेश के गांवों में ग्राम सचिवालय शुरू भी हो गए हैं जिसका लाभ ग्रामीणों को पहुंचाने का प्रयास सरकार की ओर से किया गया है।

17 से 20 तक चलेगी किसान ग्राम सभाएं प्रदेश के कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप देश भर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि 17 से 20 अप्रैल तक ग्राम किसान सभाओं का आयोजन होगा। इन सभाओं में सरकार की जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 से 24 अप्रैल तक देशभर में ग्राम सभा बैठकें  भी आयोजित होंगी।

स्वच्छता और सांस्कृतिक तथा खेल कार्यक्रमों के अतिरिक्त गांवों में प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर ग्रामीणों द्वारा गांव तथा देश के विकास के लिए शपथ भी ली जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी, विक्रम कादियान, जिला परिषद् के वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, राजेंद्र शर्मा, आनंद सागर, राज सैनी, विजय कौशिक, व्यापार मंडल के प्रधान अत्तर सिंह कादयान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें