फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में दम तोड़ रही है कंप्यूटर शिक्षा

Fri, 06 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षा - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए राजकीय स्कूलों में शुरू की गई कंप्यूूटर शिक्षा रखरखाव और बिजली व्यवस्था सुचारू न होने के चलते दम तोड़ रही है। स्थिति यह है कि जिलेभर में 60 से 70 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर लैब पूर्णतया ठीक नहीं है, किसी में मॉनीटर खराब है तो किसी के यूपीएस। यहां तक कि दर्जन भर स्कूूलों में तो कंप्यूटर चोरी भी हो चुके हैं। हालांकि सरकार द्वारा बिजली के अभाव में कंप्यूटर लैब चालू रखने के लिए लाखों रुपये की लागत के जनरेटर सेट भी लगवाएं थे, लेकिन कई स्कूलों में तेल का बजट न होने  और कई स्कूलों में बैट्रियां खराब होने के चलते जनरेटर सेट भी सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। हालांकि स्कूल के प्राचार्य कई दफा अपने आला अधिकारियों को सूचित भी कर चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


जिले भर में करीब दो सौ है कंप्यूटर लैब
जिलेभर की बात करें तो करीब दो सौ कंप्यूटर लैब हैं। जिनमें से 60 से 70 प्रतिशत तक कंप्यूटर लैब खराब हैं। कहीं मॉनीटर खराब हैं तो कहीं यूपीएस और सीपीयू। कई स्कूलों में तो हालात ये हैं कि वहां कंप्यूटर लैब को चालू ही नहीं किया है और करीब दर्जन भर स्कूलों में से कंप्यूटर चोरी हो चुके हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना, राजकीय हाई स्कूल लगरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छुछकवास सहित अन्य कई स्कूलों में लैब से कंप्यूटर चोरी भी हो चुके हैं। झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन कंप्यूटर लैब है, उनमें से एक स्मार्ट लैब है और एक एवरान और दूसरी कोर कंपनी की, लेकिन स्मार्ट लैब को छोड़ कर दोनों लैब चालू हालत में नहीं है।

विद्यालय के प्राचार्य रणबीर कादयान ने बताया कि दो लैब और जनरेटर सैट पिछले कई महीनों से खराब है। विभाग को कई दफा इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। उधर, राजकीय वरिष्ठ कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी दो कंप्यूटर लैब है। एक लैब का सर्वर खराब है तो दूसरी लैब में कई कंप्यूटर चालू हालत में नहीं है। उधर, राजकीय हाई स्कूल लगरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारौत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेेड़ी-खुम्मार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी तोए स्थित कंप्यूटर लैब की स्थिति ठीक नहीं है। यहीं स्थिति जिले भर के राजकीय स्कूलों की है।
विज्ञापन


सील बंद रखे हुए हैं कंप्यूटर
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलाना की बात करे तो यहां पर कंप्यूटर र्कई वर्षों से डिब्बे में ही बंद पड़े हैं। विद्यालय की डीडीओ कमलेश का कहना है कि कई बार विभाग को स्थिति के बारे में बता दिया है और विभागीय टीम ने निरीक्षण भी किया है, लेकिन स्थिति फिर भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।


अभी कुछ रोज पूर्व ही मैंने पदभार संभाला है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सभी स्कूलों से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। उसके बाद व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सतबीर सिवाच, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें