फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों के सिर बंधा चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का सेहरा

Sun, 17 Apr 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुए पंचायत समिति बहादुरगढ़ के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में भाजपा समर्थकों के सिर पर ही जीत का सेहरा बंधा। चेयरमैन पद के लिए मोनिका गौड़ ने नवीन कुमार को दो वोट से हराया और वाइस चेयरमैन पद के लिए संदीप सौलधा ने विशाल बराही को बड़े अंतर से हराकर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा।
विज्ञापन


दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जीत के बाद खुशी जताते हुए विधायक नरेश कौशिक का आभार जताया और उनका मुंह मीठा करा खुशियां साझी की।
पंचायत समिति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार में नवनिर्वाचित सदस्यों की मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम प्रदीप कौशिक ने की। मीटिंग में डीएसपी धीरज कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामफल, तहसीलदार मातूराम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 11 बजे तक सभी पंचायत सदस्यों की इंट्री की गई। उनकी हाजिरी लगवाई गई।

यूं चला मतदान
दोनों पदों का चुनाव ईवीएम से हुआ। सवा बारह बजे मतदान शुरू हुआ और पौने घंटे तक यह प्रक्रिया चलती रही। समिति के सभी 30 सदस्यों ने इसमें भाग लिया। चेयरमैन पद के लिए वार्ड-23 से मोनिका गौड़ पत्नी युद्धवीर और वार्ड-16 से नवीन कुमार के बीच मुकाबला हुआ। कांटे के मुकाबले में मोनिका को 16 वोट मिली, तो नवीन को 14 वोट से ही संतोष करना पड़ा। नजदीकी मुकाबले में वह दो वोटों से हार गए। वाइस चेयरमैन के लिए वार्ड 12 के संदीप और वार्ड 4 के विशाल के बीच मतदान हुआ। इसमें संदीप को विशाल से दोगुना यानी 20 वोट मिले।
विज्ञापन


कड़े सुरक्षा इंतजाम
मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा पहरा कड़ा रहा। क्रॉस चेकिंग के बाद ही सदस्यों को प्रवेश मिला। समर्थकों व परिजनों को बाहर ही रोक दिया गया। वार्ड-21 से सदस्या मोनिका अपनी दो महीने की दुधमुंही बच्ची को अपनी सास शांति के पास बाहर छोड़कर आई थी। मतदान के बाद उसने बेटी को संभाला। नवनिर्वाचित चेयरमैन मोनिका गौड़ व वाइस चेयरमैन संदीप का चुनाव कार्यालय से बाहर निकलते ही परिजनों, समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

ये रहे मौजूद चुनाव प्रक्रिया में सभी 30 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें सुमन, प्रोमिला, कमलेश, विशाल, मनोज कुमार, जिले सिंह, राजकुमार, रवींद्र, कृष्णा देवी, राजेश कुमार, संदीप, संदीप मलिक, दयानंद, रामबीर, नवीन कुमार, प्रवीण देवी, रवींद्र, मुकेश, दीपक, मोनिका, अनिल कुमार, मोनिका गौड़, आशा, सचिन दलाल, सरोज बाला, दीपक, कुलभूषण, मांगेराम व दर्शना देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें