फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से गुजरात शराब ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 02:11 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास पर बेरी रोड के पास गश्त के दौरान पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को काबू किया है। गाड़ी में शराब रोहतक से गुजरात ले जाई जा रही थी। गाड़ी से शराब की 370 बोतल एवं बीयर की 232 केन बरामद हुई।
विज्ञापन


गाड़ी में सवार जींद निवासी दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस के अनुसार टीम झज्जर बाईपास बेरी रोड के पास गश्त पर थी।

सूचना मिली कि प्रदीप निवासी गांव उचाना खुर्द, जींद और प्रिंस निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, जींद अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी का धंधा करते हैं। दोनों एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी में शराब भरकर रोहतक से गुजरात के लिए जा रहे हैं। उन्होंने गाड़ी पर फर्जी नंबर की प्लेट लगा रखी है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने इस पर नाकाबंदी कर वाहनों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद वहां पहुंची एक गाड़ी को पुलिस ने रुकवाया तो गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम प्रदीप व प्रिंस बताया। पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब व बीयर की बोतलें भरी हुई थी।

इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गाड़ी पर नंबर प्लेट भी फर्जी मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। दोनों को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें