फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के के जन्म पर झूम रहे लोगों पर हमला, किया फायर

Sat, 13 Feb 2016 02:08 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिवाना में लड़के के जन्म पर चल रहे कार्यक्रम में गांव के कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने हवाई फायर भी किया।
विज्ञापन


बीच-बचाव को आए सरपंच हरिओम, दो महिलाओं सहित आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। बेरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की।

गांव सिवाना के पूर्व सरपंच भागमल के भाई जयसिंह के घर पर वीरवार की रात को लड़के के जन्म पर कार्यक्रम चल रहा था।

उपस्थित लोग जमकर खुशी मना रहे थे। डीजे पर नाच गाना भी चल रहा था, जिसमें परिजन झूम रहे थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग हाथों में डंडे, कुल्हाड़ी, रिवॉल्वर लेकर आए और भागमल के सिर में रॉड मार दी। रिवॉल्वर से फायरिंग भी शुरू कर दी। बीच-बचाव में भागमल के लड़के विजय व गांव सिवाना के नवनिवार्चित सरपंच हरिओम, भागमल की पत्नी संतरा, सुमित्रा, आशीष, शशिकांत, जयसिंह को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। हमले का आरोप कमलजीत, अमरजीत, अजीत, बह्मजीत, डीघल निवासी मंजीत व अन्य युवकों पर है।

जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि गांव सिवाना के पूर्व सरपंच व परिजनों पर हमला करने की शिकायत मिली थी। पूर्व सरपंच भागमल की शिकायत व ब्यान पर गांव सिवाना निवासी कमलजीत, अमरजीत, अजीत, ब्रह्मजीत, डीघल निवासी मंजीत व 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें